LIC ULIP Plans: आज के समय में ज़्यादातर लोग ऐसे financial option की तलाश में रहते हैं जहाँ पैसा सुरक्षित भी रहे और भविष्य के लिए बढ़े भी। हर कोई चाहता है कि अगर ज़िंदगी में कभी कुछ अनहोनी हो जाए, तो परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े, और साथ ही जो मेहनत की कमाई है, वह समय के साथ कुछ न कुछ value भी बनाए। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए LIC ने अपने ULIP plans तैयार किए हैं।
अक्सर ULIP का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। कई लोग मान लेते हैं कि यह बहुत ज़्यादा technical है, समझना मुश्किल है, या फिर इसमें पैसा डूबने का खतरा रहता है। लेकिन हकीकत इतनी जटिल नहीं है। ULIP को अगर सीधे शब्दों में समझें, तो यह सिर्फ इतना है कि आपका पैसा एक साथ दो काम करता है — सुरक्षा भी देता है और बढ़ने का मौका भी।
ULIP में पहला काम होता है insurance protection। यानी अगर policy के दौरान policyholder के साथ कुछ हो जाता है, तो उसके परिवार को बीमा की रकम मिलती है, जिससे उनकी ज़िंदगी अचानक रुक न जाए। दूसरा काम होता है investment, जहाँ आपके द्वारा जमा किया गया पैसा बाजार से जुड़े funds में लगाया जाता है, ताकि समय के साथ वह धीरे-धीरे बढ़ सके।
LIC के कई पुराने ULIP plans अब नए customers के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसलिए इस article में उन्हीं 6 ULIP plans की बात की गई है जो अभी active हैं और आज भी इन यूलिप पॉलिसी को खरीदे जा सकते हैं। हर plan को अलग-अलग जरूरत, उम्र और सोच को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए ULIP को पसंद या नापसंद करने से पहले, हर plan को उसकी सही जगह पर रखकर समझना ज़रूरी हो जाता है।
1. LIC Nivesh Plus Plan
LIC Nivesh Plus एक single premium ULIP plan है। इसका मतलब ये है कि इसमें आपको बार-बार premium नहीं देना होता। आप policy लेते समय एक ही बार पूरा पैसा जमा करते हैं, और वही पैसा market से जुड़े funds में invest हो जाता है।
![]() |
| Image credit: sumassured |
इस plan में आपका पैसा शेयर बाजार और safe instruments के mix में लगता है। आप खुद choose कर सकते हैं कि पैसा ज्यादा safe जगह जाए या growth वाली जगह। अगर market अच्छा चलता है तो fund value बढ़ती है, और अगर market कमजोर हो तो value घट भी सकती है। इसमें कोई guaranteed return नहीं होता।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC निवेश प्लस (ULIP) |
| प्लान टाइप | यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान |
| प्रीमियम | Single Premium (एक बार) |
| न्यूनतम प्रीमियम | ₹1,00,000 |
| पॉलिसी अवधि | 10 से 25 वर्ष |
| एंट्री उम्र | 90 दिन से 70 वर्ष |
| सम एश्योर्ड | 1.25× या 10× (विकल्प अनुसार) |
| डेथ बेनिफिट | सम एश्योर्ड या फंड वैल्यू में जो ज्यादा |
| मैच्योरिटी बेनिफिट | मैच्योरिटी पर फंड वैल्यू |
| फंड विकल्प | Bond, Secured, Balanced, Growth |
| लॉक-इन अवधि | 5 वर्ष |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 साल बाद संभव |
इस plan में insurance cover भी मिलता है। अगर policy के दौरान policyholder की death हो जाती है, तो nominee को insurance benefit मिलता है। Maturity पर जो भी fund value बनती है, वही पैसा वापस मिलता है। यह plan उन लोगों के लिए ठीक है जिनके पास एक साथ पैसा है और जो उसे लंबे समय तक छेड़ना नहीं चाहते।
2. LIC SIIP (Systematic Investment Insurance Plan)
LIC SIIP उन लोगों के लिए है जो हर साल या हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना चाहते हैं। नौकरी करने वाले, छोटे व्यापारी या किसान जैसे लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। यह बिल्कुल saving की आदत जैसा plan है, जिसमें insurance भी साथ-साथ चलता है।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC SIIP (Systematic Investment Insurance Plan) |
| प्लान टाइप | यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) |
| प्रीमियम प्रकार | Regular Premium (सामान्य वेतन) |
| प्रीमियम भुगतान मोड | वार्षिक, छमाहीय, त्रैमासिक, मासिक |
| पॉलिसी अवधि | 10 से 25 वर्ष |
| एंट्री उम्र | 90 दिन से 65 वर्ष |
| सम एश्योर्ड | Below 55 yrs: 10× Annual Premium Above 55 yrs: 7× Annual Premium |
| फंड विकल्प | Bond, Secured, Balanced, Growth |
| मृत्यु लाभ (Death Benefit) | Fund Value या Sum Assured या 105% Premium में से उच्चतम |
| मैच्योरिटी लाभ | Fund Value |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 साल के बाद संभव |
| राइडर विकल्प | Accidental Death Benefit (वैकल्पिक) |
| कर लाभ | Section 80C और 10(10D) के तहत |
इस plan में आप regular premium देते हैं, और हर premium market linked funds में invest होता है। धीरे-धीरे fund बनता है। जितना समय लंबा होगा, उतना compounding का फायदा मिलता है। लेकिन याद रखिए, ये fixed return वाला plan नहीं है।
अगर policyholder के साथ कुछ हो जाता है, तो nominee को insurance cover मिलता है। और अगर policy पूरी हो जाती है, तो maturity पर fund value मिलती है। यह plan disciplined लोगों के लिए अच्छा है, जो long term सोचते हैं और बीच में policy छोड़ने का इरादा नहीं रखते।
3. LIC Index Plus Plan
LIC Index Plus एक relatively नया ULIP plan है, जिसमें investment index-linked funds से जुड़ी होती है। LIC Index Plus थोड़ा अलग तरह का ULIP plan है। इसमें आपका पैसा सीधे market index से जुड़ा होता है, जैसे Nifty या Sensex। इसका मतलब ये है कि fund का performance market के साथ-साथ चलता है।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC Index Plus Plan (ULIP) |
| प्लान टाइप | यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (Regular Premium) |
| प्रीमियम मोड | सालाना / छमाही / त्रैमासिक / मासिक |
| एंट्री उम्र | 90 दिन से 60 वर्ष |
| पॉलिसी अवधि | 10 से 25 वर्ष |
| न्यूनतम प्रीमियम | ₹30,000 (वार्षिक), ₹15,000 (छमाही), ₹7,500 (त्रैमासिक), ₹2,500 (मासिक) |
| सम एश्योर्ड | 7× / 10× वार्षिक प्रीमियम (आयु के अनुसार) |
| फंड विकल्प | Flexi Growth Fund, Flexi Smart Growth Fund (Index linked) |
| डेथ बेनिफिट | सम एश्योर्ड या फंड वैल्यू या 105% प्रीमियम में से उच्चतम |
| मैच्योरिटी बेनिफिट | फंड वैल्यू |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 वर्ष बाद संभव |
| लॉक-इन अवधि | 5 वर्ष |
अगर market ऊपर जाता है तो आपका fund भी ऊपर जाता है, और अगर market नीचे आता है तो fund की value भी घट सकती है। इस plan में risk थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन long term में अच्छा return मिलने की संभावना रहती है।
इस plan में भी insurance cover मिलता है और maturity पर fund value मिलती है। यह plan उन लोगों के लिए है जो market को समझते हैं, उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं हैं, और कम से कम 10–15 साल का patience रखते हैं।
4. LIC New Endowment Plus (ULIP Version)
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो शेयर बाजार से डरते हैं, लेकिन bank FD से भी खुश नहीं होते। उनके लिए LIC New Endowment Plus एक बीच का रास्ता है।
यह plan उन लोगों के लिए बनाया गया है जो risk बहुत ज्यादा नहीं लेना चाहते, लेकिन saving और insurance दोनों चाहते हैं। इसमें पैसा पूरी तरह share market में नहीं जाता, बल्कि balanced तरीके से invest होता है।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC New Endowment Plus Plan (ULIP) |
| प्लान टाइप | यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (Regular Premium) |
| प्रीमियम मोड | सालाना / छमाही / त्रैमासिक / मासिक (ECS) |
| एंट्री उम्र | 90 दिन से 50 वर्ष तक |
| पॉलिसी अवधि | 10 से 20 वर्ष |
| सम एश्योर्ड | 10× वार्षिक प्रीमियम या 105% कुल प्रीमियम में से जो अधिक |
| डेथ बेनिफिट | कमencement के पहले: फंड वैल्यू कमencement के बाद: उच्चतम (Sum Assured या Fund Value) |
| मैच्योरिटी बेनिफिट | म्याच्योरिटी पर फंड वैल्यू |
| फंड विकल्प | Bond, Secured, Balanced, Growth Funds |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 साल के बाद संभव |
| लॉक-इन अवधि | 5 वर्ष |
| राइडर | Linked Accidental Death Benefit (वैकल्पिक) |
इस plan में insurance cover भी होता है और investment भी। Market performance के हिसाब से fund value बनती है, लेकिन बहुत ज्यादा aggressive investment नहीं होती। इसलिए extreme loss का risk थोड़ा कम रहता है।
जो लोग पहली बार ULIP ले रहे हैं, और जिन्हें बहुत ज्यादा return की उम्मीद नहीं है, लेकिन long term saving चाहिए – उनके लिए यह plan ठीक रहता है।
5. LIC New Pension Plus Plan
LIC New Pension Plus एक retirement focused ULIP plan है। इसका मकसद है कि आपकी नौकरी या कामकाज के बाद आपके पास एक अच्छी रकम तैयार हो।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC New Pension Plus Plan (Plan No. 867) |
| प्लान टाइप | ULIP बेस्ड पेंशन प्लान |
| प्रीमियम विकल्प | Single Premium या Regular Premium |
| प्रीमियम मोड | सालाना / छमाही / त्रैमासिक / मासिक |
| एंट्री उम्र | 25 से 75 वर्ष |
| पॉलिसी अवधि | 10 से 42 वर्ष |
| न्यूनतम प्रीमियम | ₹3,000/मासिक, ₹9,000/त्रैमासिक, ₹16,000/छमाही, ₹30,000/सालाना, ₹1,00,000 (Single) |
| फंड विकल्प | Pension Bond, Secured, Balanced, Growth Funds |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 वर्ष के बाद (कुछ शर्तों पर) |
| डेथ बेनिफिट | Fund Value या 105% कुल प्रीमियम में से जो अधिक |
| मैच्योरिटी लाभ | Fund Value (पेंशन/अन्नuity के लिए उपयोग) |
| गैरंटीड एडिशन | कुछ वर्षों पर वार्षिक प्रीमियम का % जोड़ता है |
| लॉक-इन अवधि | 5 वर्ष |
इस plan में आपका पैसा market linked pension funds में invest होता है। Policy पूरा होने पर आप fund का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं, और बाकी पैसे से हर महीने pension ले सकते हैं।
यह plan उन लोगों के लिए है जो future में regular income चाहते हैं और सिर्फ bank FD पर depend नहीं रहना चाहते। लेकिन इसमें भी market risk होता है, इसलिए long term सोच जरूरी है।
6. LIC Protection Plus Plan
LIC Protection Plus एक modern ULIP plan है, जिसमें flexibility ज्यादा है। इसमें आप जरूरत के हिसाब से insurance cover बढ़ा या घटा सकते हैं, और investment option भी बदल सकते हैं।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| प्लान का नाम | LIC Protection Plus Plan (Plan 886) |
| प्लान टाइप | Non-Par, Linked Life Insurance + Savings |
| एंट्री उम्र | 18 से 65 वर्ष |
| पॉलिसी अवधि | 10, 15, 20 या 25 वर्ष |
| प्रीमियम भुगतान | Regular या Limited Pay (5, 7, 10, 15 वर्ष) |
| सम एश्योर्ड (न्यूनतम) | 7× वार्षिक प्रीमियम (age <50), 5× (age ≥50) |
| डेथ बेनिफिट | Highest of Sum Assured, Fund Value या 105% Premium |
| मैच्योरिटी बेनिफिट | Unit Fund Value (Base + Top-up) |
| टॉप-अप प्रीमियम | Allowed (Extra Investment) |
| फंड स्विचिंग | Allowed (Free 4 switches/वर्ष) |
| पार्शियल विदड्रॉल | 5 वर्ष के बाद संभव |
| लॉक-इन अवधि | 5 वर्ष |
इस plan में multiple fund options होते हैं। आप चाहें तो safe fund चुन सकते हैं, या growth fund। Policy के कुछ साल बाद partial withdrawal की सुविधा भी मिलती है।
यह plan उन लोगों के लिए सही है जिनकी income और family responsibility समय के साथ बदलती रहती है। लेकिन यह भी long term commitment मांगता है।
इसके बारे और अधिक पढ़ें: LIC Protection Plus Policy – कैसे खरीदें, Eligibility, Premium और Death Benefits की पूरी जानकारी
आख़िरी बात – सही समझ सबसे ज़रूरी
LIC का ULIP अच्छा है या बुरा, यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। जो अपनी जरूरत, कमाई और भविष्य को देखकर plan चुनता है, उसके लिए ULIP काम का होता है।
लेकिन अगर बिना समझे, सिर्फ किसी के कहने पर लिया जाए, तो वही plan गलत लगने लगता है। इसलिए फैसला लेने से पहले समझना सबसे जरूरी है, सिर्फ सुनना नहीं।
पॉपुलर पोस्ट आपके लिए:
- ULIP Policy कैसे खरीदे? Easy Language में पूरी जानकारी
- ULIP Plan की 10 सबसे ज़रूरी Terms – आसान हिंदी में पूरी जानकारी
- ULIP क्या है? (Unit Linked Insurance Plan) – पूरी जानकारी आसान हिंदी में
- Term Insurance vs Endowment Plan: सही लाइफ इंश्योरेंस चुनने की पूरी गाइड, फायदे, नुकसान और practical examples के साथ
- LIC Index Plus vs Mutual Fund SIP तुलना | 15 Years ₹20,000 Monthly Investment पर Returns, Tax Benefits और Life Cover
- Index Plus Vs Mutual Fund Comparison in Hindi – Index Plus के फायदे, टैक्स फ्री रिटर्न और Free Risk Cover
- LIC vs SIP vs FD – में सबसे अच्छा निवेश विकल्प कौन सा है? पूरी तुलना फायदे, रिस्क और गारंटी के आधार पर
- SIP क्या है? शुरुआती निवेशकों के लिए पूरी जानकारी – फायदे, नुकसान, रिटर्न और SIP कैसे शुरू करें आसान भाषा में
- SIP Kaise Kare in Hindi: SIP कैसे करें? - शुरुआती निवेशकों के लिए एक आसान और भरोसेमंद गाइड
- LIC vs Stock Market: क्या वाकई LIC में फायदा नहीं और शेयर बाजार में सब मुनाफा ही है? यहाँ समझे
75+ Join Kar Chuke — Aap Bhi Judiye
Insurance Selling Handbook
A practical eBook for LIC and insurance agents — packed with real sales dialogues, objection-handling scripts, and follow-up message templates to help you close more policies.
Buy on Amazon →
