Be an Exclusive App User and Unlock Premium Access! Download

15+ Side Hustle Income Sources, LIC Agent के लिए – Extra Income कैसे कमाएं (Complete Guide हिंदी में)

Talk to Our Sales Advisor

Submit accurate info for a quick callback from our sales team.

आज के समय में सिर्फ एक income source पर depend रहना risky हो सकता है, खासकर अगर आप insurance field में हैं। Life Insurance Corporation of India के agent होने के बावजूद income कई बार irregular रहती है — कभी commission बहुत अच्छा आता है, तो कभी gap भी आ जाता है। ऐसे में financial stability बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

एक smart LIC agent वही होता है जो अपनी income को diversify करता है। अच्छी बात यह है कि आपके पास पहले से ही clients का network, trust और communication skill होता है, जिसे use करके आप आसानी से multiple income streams बना सकते हैं

इस article में हम ऐसे 15 practical side hustle ideas को detail में समझेंगे, जिन्हें आप LIC के साथ-साथ शुरू करके अपनी income को grow कर सकते हैं।

1. Health Insurance Selling

LIC agent होने के नाते आप पहले से ही लोगों को financial security के बारे में समझाते हैं, इसलिए health insurance आपके लिए एक natural extension है। आज के समय में medical expenses बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, और एक hospitalization पूरे family का budget हिला सकता है। ऐसे में health insurance की demand लगातार बढ़ रही है, और लोग इसे जरूरत के रूप में समझने लगे हैं, ना कि luxury के रूप में।

Image Credit: Blinkstore

आपके पास already existing clients का strong base होता है, जिनके साथ आपका trust बना हुआ होता है। जब आप उन्हें life insurance के साथ health insurance की importance समझाते हैं, तो वे आसानी से आपकी बात को accept करते हैं। इससे आपको नए clients ढूंढने की जरूरत भी कम हो जाती है, क्योंकि आप अपने current network से ही business generate कर सकते हैं।

इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर policy पर commission मिलता है और साथ ही renewal income भी बनती है। यानी एक बार client जोड़ने के बाद आप लंबे समय तक उससे earning कर सकते हैं। अगर आप इसे seriously लेते हैं, तो यह आपके LIC income के बराबर या उससे ज्यादा भी बन सकता है।

My AwardsSuraj Barai ने जीता Shubharambh Contest – Niva Bupa Health Insurance Achievement Update

2. Motor Insurance (Bike / Car)

Motor insurance एक ऐसा product है जो हर vehicle owner के लिए mandatory होता है, इसलिए इसकी demand कभी खत्म नहीं होती। लगभग हर व्यक्ति जिसके पास bike या car है, उसे हर साल insurance renew करना ही पड़ता है। यह आपके लिए एक steady और repeat income का मौका बनाता है।

LIC agent होने के कारण आपके पास already ऐसे clients होते हैं जिनके पास vehicles हैं। आप उनसे casual बातचीत में ही उनकी motor insurance expiry date के बारे में पूछ सकते हैं और उन्हें renewal service offer कर सकते हैं। जब आप उन्हें timely reminder और smooth service देते हैं, तो वे लंबे समय तक आपके साथ जुड़े रहते हैं।

इस business की खास बात यह है कि इसमें renewal बहुत strong होता है। अगर आपने एक बार 100 clients बना लिए, तो हर साल आपको उनसे automatic income मिलती रहेगी। इसके अलावा claim support देकर आप उनका trust और मजबूत कर सकते हैं, जो future business में बहुत काम आता है।

3. Mutual Fund Distribution (SIP)

आज के समय में लोग सिर्फ insurance नहीं, बल्कि wealth creation पर भी focus कर रहे हैं। ऐसे में SIP (Systematic Investment Plan) एक बहुत popular option बन गया है, जिसमें लोग हर महीने छोटी-छोटी amount invest करके long-term wealth बनाते हैं। LIC agent होने के नाते आप पहले से ही savings की importance समझाते हैं, इसलिए SIP आपके लिए perfect add-on है।

जब आप client से financial planning की बात करते हैं, तो आप उन्हें insurance के साथ investment का balance भी समझा सकते हैं। इससे आप एक complete advisor की तरह काम करते हैं, जो सिर्फ product नहीं बेचता बल्कि client की पूरी financial journey में guide करता है।

इसमें सबसे बड़ा फायदा है trail income — यानी एक बार SIP शुरू होने के बाद आपको लंबे समय तक commission मिलता रहता है। धीरे-धीरे यह passive income का strong source बन जाता है, जो आपकी earning को stable और growing बनाता है।

पढ़ना ना भूलेLIC vs SIP vs FD – 2025 में सबसे अच्छा निवेश विकल्प कौन सा है? पूरी तुलना फायदे, रिस्क और गारंटी के आधार पर

4. Loan Referral Income

हर client की जरूरत एक जैसी नहीं होती। कई बार ऐसा होता है कि client investment नहीं करना चाहता, बल्कि उसे loan की जरूरत होती है — जैसे home loan, personal loan या business loan। ऐसे में अगर आप उसे सही जगह refer करते हैं, तो आप उसके लिए solution provider बन जाते हैं।

Banks और NBFCs ऐसे referrals के लिए commission देते हैं। आपको बस client को सही bank या agent से connect करना होता है और basic guidance देना होता है। इसमें आपका effort कम होता है, लेकिन income अच्छी हो सकती है, खासकर बड़े loans में।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने existing network से ही earning कर सकते हैं। आपको extra marketing करने की जरूरत नहीं होती, सिर्फ relationship को सही direction में use करना होता है।

Isse Bhi PadhePhonePe Loan लेने की आसान तरीकें: अप्लाई लेकर पैसे मिलने तक की गाइड

5. Credit Card Referral

Credit card आज के financial system का एक important हिस्सा बन चुका है। लगभग हर working व्यक्ति के पास credit card होता है, और banks लगातार नए offers के साथ इसे promote करते रहते हैं। ऐसे में credit card referral LIC agents के लिए एक आसान side income बन सकता है।

आप अपने clients की जरूरत के हिसाब से उन्हें सही credit card suggest कर सकते हैं — जैसे cashback card, travel card या business card। जब आप उन्हें सही option देते हैं, तो approval chances भी बढ़ जाते हैं और client satisfaction भी मिलता है।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि process simple और fast होता है। एक approval पर आपको commission मिलता है, जिससे छोटे-छोटे efforts से भी अच्छी income बन सकती है।

6. Insurance Consultancy (Paid Advice)

जैसे-जैसे आपका experience बढ़ता है, आपकी knowledge भी valuable बनती जाती है। कई clients ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ policy नहीं, बल्कि सही guidance चाहिए होता है — और यहाँ से consultancy opportunity शुरू होती है।

आप clients को उनके goals के अनुसार सही insurance planning दे सकते हैं और इसके लिए fees charge कर सकते हैं। इससे आपकी image एक expert advisor की बनती है, जो सिर्फ selling नहीं करता बल्कि सही सलाह देता है।

High-value clients हमेशा professional advice के लिए pay करने को तैयार रहते हैं। यह आपको quality income देता है और आपके business को next level पर ले जाता है।

Consult Now: Paid VIP Consultancy Services

7. YouTube Channel

आज के digital दौर में YouTube एक बहुत powerful platform है, जहाँ आप अपनी knowledge को share करके बड़ी audience बना सकते हैं। आप insurance awareness, financial tips और real-life experiences पर videos बना सकते हैं।

शुरुआत में growth slow होती है, लेकिन अगर आप consistency बनाए रखते हैं, तो धीरे-धीरे आपका channel grow होने लगता है। एक बार audience बन गई, तो ads, sponsorship और leads के जरिए multiple income streams बन जाते हैं।

यह सिर्फ income source नहीं है, बल्कि personal branding का भी बहुत बड़ा tool है। लोग आपको expert मानने लगते हैं और trust level बढ़ जाता है।

👉 यहाँ देखें (Mera YT Link): https://www.youtube.com/@surajbaraidot

8. Blogging / Website

अगर आप writing में comfortable हैं, तो blogging आपके लिए एक powerful option है। आप अपनी website पर insurance, finance और investment topics पर articles लिख सकते हैं, जिससे लोग आपकी knowledge को समझते हैं और धीरे-धीरे आप पर trust बनने लगता है। शुरू में traffic कम आता है, लेकिन consistency रखने से धीरे-धीरे growth दिखने लगती है।

मैं खुद इसका example हूँ — मैंने अपनी website पर कुछ useful articles डाले और जब थोड़ा traffic आना शुरू हुआ, तब मैंने ads network try किया। शुरुआत में मुझे लगा कि income नहीं होगी, लेकिन surprisingly मैंने Adsterra से $63.52 earn किया। यह बहुत बड़ा amount नहीं है, लेकिन यह proof है कि blogging से income possible है, even with low traffic।

अगर आप भी शुरुआत करना चाहते हैं, तो मैंने अपना पूरा experience और तरीका एक simple guide में share किया है, जिससे आपको direct clarity मिल जाएगी कि कैसे start करना है और income generate करनी है।

👉 यहाँ देखें (Full Guide): I Earned $63.52 from Adsterra After AdSense Ban

Blogging का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह long-term asset बन जाता है। एक बार आपका content rank करने लगा, तो वह आपको लगातार traffic और income देता रहता है — बिना रोज मेहनत किए। साथ ही, आपका personal brand भी strong होता है, जिससे लोग आपको expert के रूप में पहचानने लगते हैं।

9. Digital Products (eBook / Course)

आपके पास जो experience है, वह दूसरों के लिए knowledge है। आप इसे eBook, course या training program में convert कर सकते हैं और sell कर सकते हैं।

जैसे:

एक बार product बना लेने के बाद आप उसे बार-बार बेच सकते हैं, जिससे passive income generate होती है। यह आपके knowledge को monetize करने का smart तरीका है।

Enroll My Udemy Course: Insurance Selling Course in Hindi *4 Hours)

10. WhatsApp Marketing Services

आज के समय में लगभग हर business WhatsApp का use कर रहा है, लेकिन effective marketing करना हर किसी को नहीं आता। यहाँ पर आप एक service provider बन सकते हैं और small businesses को WhatsApp marketing में help कर सकते हैं।

आप bulk messaging, customer follow-up, broadcast setup और campaign management जैसी services दे सकते हैं। यह skill आप आसानी से सीख सकते हैं और अपने existing knowledge का use कर सकते हैं।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें investment बहुत कम है, लेकिन demand बहुत ज्यादा है। धीरे-धीरे आप इसे full-fledged business में भी बदल सकते हैं।

11. GST / ITR Service

आज के समय में छोटे business owners, दुकानदारों और freelancers की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और इन सभी को GST registration, return filing और ITR filing जैसी basic financial services की जरूरत होती है। लेकिन हर किसी को CA के पास जाने का समय या budget नहीं होता, इसलिए वे किसी trusted local person की तलाश में रहते हैं — और यहाँ एक LIC agent के लिए बड़ा opportunity बनता है।

आप थोड़ा basic training लेकर GST registration, ITR filing या simple tax-related services देना शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आप छोटे clients से शुरू करें और धीरे-धीरे अपना confidence और client base बढ़ाएं। क्योंकि आपके पास पहले से ही clients का trust होता है, लोग आसानी से आपसे ये services लेना पसंद करेंगे।

इस side hustle का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें recurring income होती है। हर साल ITR filing होगी, हर quarter GST return होगा — यानी एक बार client बन गया तो वह बार-बार आपके पास आएगा। यह आपको steady और predictable income देता है, जो LIC commission के साथ बहुत अच्छा balance बनाता है।

12. Real Estate Referral

Real estate एक ऐसा sector है जहाँ एक ही deal में काफी अच्छी income हो सकती है। हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी property खरीदने या बेचने की सोचता है, और ऐसे समय में उसे एक trusted reference की जरूरत होती है। अगर आप अपने clients को सही property dealer या builder से connect कर देते हैं, तो आप referral income कमा सकते हैं।

LIC agent होने के कारण आपके पास already financially capable clients का network होता है, जो investment के लिए property में interest रखते हैं। आप उनसे casually बात करके उनकी जरूरत समझ सकते हैं और सही opportunity से connect कर सकते हैं।

इसमें खास बात यह है कि आपको खुद property sell करने की जरूरत नहीं होती — सिर्फ सही connection बनाना होता है। एक successful deal पर मिलने वाला commission काफी अच्छा होता है, जिससे यह occasional लेकिन high-value income source बन जाता है।

13. Online Service Center (CSC Type)

अगर आप अपने area में एक small service center खोलते हैं, तो यह आपके लिए एक steady daily income source बन सकता है। आज भी बहुत से लोग online services खुद से use नहीं कर पाते, जैसे PAN card apply करना, voter ID update करना, online forms भरना आदि।

आप एक छोटा सा setup बनाकर लोगों को ये services provide कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा investment की जरूरत नहीं होती — एक computer, internet connection और basic knowledge से काम शुरू किया जा सकता है।

इसका फायदा यह है कि इससे आपको local level पर regular footfall मिलता है, जिससे आपकी visibility भी बढ़ती है। धीरे-धीरे वही लोग आपके LIC clients भी बन सकते हैं, यानी यह side hustle indirect business growth भी करता है।

14. Affiliate Marketing

Affiliate marketing एक ऐसा तरीका है जिसमें आप किसी company के products या services को promote करके commission कमा सकते हैं। आजकल कई financial apps, insurance companies और banks affiliate programs चलाते हैं, जिनमें आप जुड़ सकते हैं।

अगर आपके पास WhatsApp contacts, social media audience या website है, तो आप उनके जरिए links share कर सकते हैं। जब कोई व्यक्ति आपके link से product लेता है, तो आपको commission मिलता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई inventory या product रखने की जरूरत नहीं होती। आप सिर्फ recommendation के जरिए income generate कर सकते हैं। धीरे-धीरे यह passive income का strong source बन सकता है।

15. Team Building (Agency Expansion)

LIC career में सबसे powerful और long-term income source है — team building। जब आप नए agents को recruit करते हैं और उन्हें train करते हैं, तो उनकी sales पर आपको override commission मिलता है।

शुरुआत में इसमें effort ज्यादा लगता है, क्योंकि आपको लोगों को motivate करना, train करना और guide करना होता है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी team grow होती है, आपकी income भी multiply होने लगती है।

इसका सबसे बड़ा advantage यह है कि यह passive income बन जाता है। एक time के बाद आपकी team खुद business generate करती है और आपको continuous income मिलती रहती है। यही system आपको financial freedom की तरफ ले जाता है।

Conclusion (निष्कर्ष)

LIC agent होना अपने आप में एक strong career है, लेकिन अगर आप सिर्फ एक ही income source पर depend रहते हैं, तो growth limited हो जाती है। आज के competitive और fast-changing world में multiple income streams बनाना बहुत जरूरी हो गया है।

इस article में बताए गए 15 side hustle ideas कोई unrealistic concepts नहीं हैं, बल्कि practical और tested तरीके हैं, जिन्हें आप धीरे-धीरे अपने routine में शामिल कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप सब कुछ एक साथ शुरू करें — आप 1 या 2 ideas से शुरुआत करें और experience के साथ expand करें।

सबसे जरूरी बात यह है कि आप action लें। knowledge तभी useful होती है जब आप उसे implement करते हैं। अगर आप consistently effort डालते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी income grow होगी और आप एक strong financial position बना पाएंगे।

👉 आज ही decide करें — कौन सा side hustle आप शुरू करेंगे — और अपनी income को next level पर ले जाएं.

पॉपुलर पोस्ट आपके लिए:
  1. ULIP Policy कैसे खरीदे? Easy Language में पूरी जानकारी
  2. ULIP Plan की 10 सबसे ज़रूरी Terms – आसान हिंदी में पूरी जानकारी
  3. ULIP क्या है? (Unit Linked Insurance Plan) – पूरी जानकारी आसान हिंदी में
  4. Term Insurance vs Endowment Plan: सही लाइफ इंश्योरेंस चुनने की पूरी गाइड, फायदे, नुकसान और practical examples के साथ
  5. LIC Index Plus vs Mutual Fund SIP तुलना | 15 Years ₹20,000 Monthly Investment पर Returns, Tax Benefits और Life Cover
  6. Index Plus Vs Mutual Fund Comparison in Hindi – Index Plus के फायदे, टैक्स फ्री रिटर्न और Free Risk Cover
  7. LIC vs SIP vs FD – में सबसे अच्छा निवेश विकल्प कौन सा है? पूरी तुलना फायदे, रिस्क और गारंटी के आधार पर
  8. SIP क्या है? शुरुआती निवेशकों के लिए पूरी जानकारी – फायदे, नुकसान, रिटर्न और SIP कैसे शुरू करें आसान भाषा में
  9. SIP Kaise Kare in Hindi: SIP कैसे करें? - शुरुआती निवेशकों के लिए एक आसान और भरोसेमंद गाइड
  10. LIC vs Stock Market: क्या वाकई LIC में फायदा नहीं और शेयर बाजार में सब मुनाफा ही है? यहाँ समझे

75+ Join Kar Chuke — Aap Bhi Judiye
Insurance Selling Handbook

Insurance Selling Handbook

A practical eBook for LIC and insurance agents — packed with real sales dialogues, objection-handling scripts, and follow-up message templates to help you close more policies.

Buy on Amazon →

Suraj Barai

Suraj Barai is an IRDAI-authorised insurance advisor with LIC of India, and also an agent of Niva Bupa and SBI General Insurance. This blog is written based on his real-world experience in the insurance industry. He is also a content creator, Udemy instructor, website founder, and author of Kindle eBooks, sharing practical insights on insurance and finance.facebookinstagramtwitteryoutubetelegram

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form

Ad

x