Be an Exclusive App User and Unlock Premium Access! Download

LIC New Jeevan Labh Plan [736] - एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी, लाभ, विशेषताएं और पात्रता

Talk to Our Sales Advisor

Submit accurate info for a quick callback from our sales team.

LIC Jeevan Labh 736 Plan Details in Hindi:  एलआईसी जीवन लाभ प्लान जो पहली बार 2016 में टेबल नंबर 836 के साथ भारतीय बाज़ार में लांच हुआ था. इसके बाद फिर से 2021 या 2022 में मुझे अच्छे से याद नहीं है लेकिन उस वक़्त एलआईसी की सभी प्लान्स को अपडेट किया गया था जिसके वजह से जीवन लाभ की टेबल नंबर 936 था, इसके बाद सरेंडर वैल्यू लेकर IRDAI की तरफ से प्रेशर होने की वजह से एलआईसी ने 1 अक्टूबर 2024 को फिर सभी योजनों को अपडेट किया तब से जीवन लाभ की टेबल नंबर 736 है.

आज की तारीख़ में जीवन लाभ योजना की टेबल नंबर 736 है, यदि आपके पालिसी बांड या रशीद में टेबल नंबर 836, 936 या 736  लिखा हुआ है तो समझ लीजिये की यह जीवन लाभ पालिसी है. यह योजना एलआईसी के सबसे ज्यादा बिक्री होने वाला जीवन बीमा योजना में से एक है, जिसे एलआईसी Super Plan भी कहते है..

LIC Jeevan Labh Plan Detail in Hindi (Table No. 736, 836, 936)

यदि आप जीवन लाभ प्लान 736 के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस पेज को अंत तक आराम से पढ़े. जीवन लाभ प्लान कितना अच्छा है, जीवन लाभ प्रीमियम चार्ट, प्रीमियम कैलकुलेटर, इसके फीचर और लाभ इन सभी को यहाँ पर बताया हुआ है.

एलआईसी जीवन लाभ प्लान (LIC Jeevan Labh Plan in Hindi)

LIC Jeevan Labh Plan एक सीमित प्रीमियम भुगतान के साथ नॉन-लिंक्ड (Share Market के साथ जुड़ी हुई नहीं है) लाभ योजना है. Death अथवा Maturity पर यह Plan आपके परिवार (Nominee) या आपको (Policy Holder) को बीमित रकम के रूप में सुरक्षा के साथ लाभ भी प्रदान करती है.

LIC Jeevan Labh Plan Details

प्रारंभ तिथि (Starting Date)

04 जनवरी 2016

तालिका संख्या  (Table No.)

936, 736, 836

प्रोडक्ट का प्रकार (Type of Plan)

एंडोमेंट (Endowment )

बोनस (Bonus)

हां (Yes)

युआइएन (UIN)

512N304V01


इस योजना की न्यूनतम कितना आयु (Minimum Entry Age), बीमित राशि (Sum Assured), पालिसी अवधी (Policy Term) तथा अधिकतम (Maximum) कितना है इस बारे में निचे टेबल से समझे.

LIC Jeevan Labh

न्यूनतम (Minimum)

अधिकतम (Maximum)

बीमित राशि  (Sum Assured)

2,00,000/-

कोई सीमा नहीं (Unlimited)

प्रवेश आयु (Entry Age)

8 वर्ष (Years)

59 वर्ष(निकटतम जन्म तिथि से) – 16 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए

54 वर्ष(निकटतम जन्म तिथि से) – 21 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए

50 वर्ष(निकटतम जन्म तिथि से) – 25 वर्ष की पालिसी अवधि के लिए

परिपक्वता आयु (Maturity Age)

75 वर्ष (Years)

पालिसी अवधि/ प्रीमियम भुगतान की अवधि

(Term/Premium Paying Term)

(16/10) वर्ष (Years)

(21/15) वर्ष (Years)

(25/16) वर्ष (Years)

प्रीमियम भुगतान की विधि

(Premium Paying Mode)

वार्षिक (Yearly), छमाही (Half Yearly), तिमाही (Quarterly) और मासिक (Monthly) (ECS) विधि द्वारा

 

जीवन लाभ की पालिसी टर्म है इस टेबल में. जीवन लाभ प्लान एक सीमित प्रीमियम भुगतान की योजना है. इसलिए इस योजना में Policy Term से कम है प्रीमियम भुगतान की अवधी (PPT).

पालिसी अवधि और प्रीमियम

(Term & PPT)

पालिसी अवधि

(Policy Term)

प्रीमियम भुगतान की अवधि

(Premium Paying Term)

16 वर्ष

10 वर्ष

21 वर्ष

15 वर्ष

25 वर्ष

16 वर्ष


एलआईसी जीवन लाभ योजना की लाभ (Benefits of LIC Jeevan Labh 736 Plan)

जीवन लाभ योजना एक पॉपुलर प्लान है जिसमे अन्य योजना के मुकाबले आपको सस्ता प्रीमियम और अधिक रिटर्न देने वाला बीमा पालिसी है. इसके अलेवा इस योजना में कई अन्य बेनिफिट उपलब्ध है जिसके बारे में बताया गया है. यदि आपको कुछ समझने में परेशानी हो तो निचे कमेंट में पूछ सकते है.

lic जीवन लाभ प्लान (936) फायदा:
  • Death Benefit :  यदि Policy Holder की मृत्य होता है तो Nominee को Death Benefit में Sum Assured + Bouns मिलेगा.
  • Accident Death Rider Benefit : यदि इस योजना में इस Rider को ले लिया तो Nominee को Accident Death का Benefits भी मिलेगा. जैसे – मान लीजिये की यह बीमा लेने के बाद अगर Accident से Death हो गया तो अब Nominee को Death Benefit + Accident Death Benefit + Bonus मिलेगा. Accident Death बेनिफिट में जितना Death Sum Assured दिया जाएगा उतना फिर से Accident Death में भी देंगे यानी डबल बेनिफिट मिलेगा Nominee को !
  • Maturity Benefit : इस योजना की जैसे ही टर्म पूरी होगी वैसे ही यह पालिसी Mature हो जायेगी इससे आपने जितने भी प्रीमियम भुगतान किये थे वे सब मिलेगा उसके साथ bouns भी मिलेगा ! Maturity में आपको मिलेगा – Sum Assured+Reversionary Bonus+FAB (Final Additional Bonus)
  • Surrender : इसका मतलब ये है की अब हम प्रीमियम भुगतान नहीं करेंगे और इस योजना को बंद कर देंगे.  इस Policy में जितना पैसा मिलना है दे दीजिये. Surrender कर सकते है Minimum 2 साल के बाद. टेबल नंबर 736 में 1 साल के बाद सरेंडर कर सकते है.
  • Loan: यदि आप Loan लेना चाहते है तो इस LIC Policy के अनुसार आप 2 साल प्रीमियम भुगतान के बाद Loan ले सकते है.
  • Income Tax Benefit : अगर आप टैक्स देते है तो इस प्लान से आप टैक्स डिडक्शन कर सकते है सेक्शन 80 c के तहत ! और हा आपके जो भी Maturity अमाउंट मिलेगा उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा बिलकुल Tax Free है सेक्शन 10(10D) के अनुसार.
यह लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है जिसके वजह से पालिसी टर्म तक आपको प्रीमियम भुगतान करने की जरुरत नहीं होती है. जैसे इसमें प्रीमियम पेमेंट टर्म 10 साल है तो इसके लिए पालिसी टर्म 16 साल है. ठीक वैसे ही 15/21 और 16/25 साल है.

निष्कर्ष (Lic jeevan labh in hindi)

New Jeevan Labh एलआईसी की एक लाभकारी और लोकप्रिय योजना है, जो सुरक्षा के साथ-साथ बचत का भी बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है। इस लेख में हमने इस प्लान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की हैं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी और मार्गदर्शक साबित हुई होगी।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो कृपया इसे Facebook, Twitter या WhatsApp जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।

आपको ये भी पढ़नी चाहिए


75+ Join Kar Chuke — Aap Bhi Judiye
Insurance Selling Handbook

Insurance Selling Handbook

A practical eBook for LIC and insurance agents — packed with real sales dialogues, objection-handling scripts, and follow-up message templates to help you close more policies.

Buy on Amazon →

Suraj Barai

Suraj Barai is an IRDAI-authorised insurance advisor with LIC of India, and also an agent of Niva Bupa and SBI General Insurance. This blog is written based on his real-world experience in the insurance industry. He is also a content creator, Udemy instructor, website founder, and author of Kindle eBooks, sharing practical insights on insurance and finance.facebookinstagramtwitteryoutubetelegram

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form