अगर आप LIC एजेंट हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! LIC ने 2025 में Aananda OMO (One Man Office) App लॉन्च किया है, जो LIC एजेंट्स के लिए एक डिजिटल मिनी ऑफिस की तरह काम करेगा। इस ऐप की मदद से एजेंट्स अपने ग्राहकों को तेजी से और बेहतर सर्विस दे सकेंगे, नए प्लान्स की जानकारी साझा कर सकेंगे और पॉलिसी मैनेजमेंट को आसान और प्रभावी बना सकेंगे।
आज के डिजिटल जमाने में LIC Aananda OMO App एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह ऐप क्या है, इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं, और LIC एजेंट्स को इससे क्या फायदा मिलेगा।
LIC Aananda OMO App क्या है?
LIC Aananda OMO App एक ऑनलाइन टूल है, जिसे खासतौर पर LIC एजेंट्स के लिए तैयार किया गया है। यह "One Man Office" यानी कि सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा संचालित डिजिटल ऑफिस की तरह काम करेगा।
इस ऐप की मदद से LIC एजेंट्स अपने क्लाइंट्स की पॉलिसी डिटेल्स, अपॉइंटमेंट्स, डिजिटल डॉक्यूमेंट्स, नए प्लान्स की जानकारी और क्लेम प्रोसेसिंग जैसी चीजें ऑनलाइन मैनेज कर सकेंगे। अब एजेंट्स को हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए ऑफिस जाने या फाइल्स संभालने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह सब कुछ एक ही ऐप में उपलब्ध होगा।
LIC Aananda OMO App के खास फीचर्स
यह ऐप LIC एजेंट्स के लिए कई महत्वपूर्ण टूल्स और फीचर्स लेकर आया है, जो उनके काम को और आसान और तेज बना देगा। आइए जानते हैं इस ऐप की कुछ खासियतें:
- ग्राहकों की सभी पॉलिसी डिटेल्स एक ही जगह देखने की सुविधा।
- पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम ड्यू डेट्स, और अन्य जानकारी तुरंत एक्सेस कर सकते हैं।
- अब पेपरवर्क की झंझट खत्म!
- सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटली स्टोर और अपडेट कर सकते हैं।
- नए पॉलिसी आवेदन, क्लेम प्रोसेसिंग और अन्य सेवाएं तेजी से की जा सकती हैं।
- ग्राहकों को किसी भी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी तुरंत भेजी जा सकती है।
- ग्राहकों को नए प्लान्स और बेनिफिट्स आसानी से समझा सकते हैं।
- ग्राफिक्स और टेबल के जरिए पॉलिसी की तुलना करके सही प्लान सजेस्ट कर सकते हैं।
- ANANDA को इस एप्प उसे एक्सेस कर सकते है
- कमीशन को देख सकते है.
- क्लब मेम्बर की सही जानकारी देख सकते है.
- पालिसी की एड्रेस बदल सकते है
- ऑनलाइन लोन अप्लाई, भगुतान कर सकते है
LIC एजेंट्स के लिए यह ऐप क्यों जरूरी है?
- डिजिटल ऑफिस: अब एजेंट्स को अपने ग्राहकों से जुड़े सभी काम करने के लिए किसी अलग ऑफिस की जरूरत नहीं होगी।
- तेजी से सर्विस: पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी तुरंत एक्सेस कर सकते हैं।
- कम पेपरवर्क: सारे डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स अब डिजिटली सेव हो जाएंगी।
- बिजनेस में ग्रोथ: ग्राहकों को बेहतर सर्विस देकर नए क्लाइंट्स जोड़ सकते हैं।
Insurance Selling Handbook (eBook)
Insurance Selling Handbook is a practical eBook based on real, field-tested experience in life insurance selling, covering prospecting, customer approach, objections, rejection, follow-up, and closing sales — with practical ideas for everyday insurance work.
Get Your Copy →

