LIC of India vs SBI life insurance which is better in hindi: जीवन बीमा आज हर व्यक्ति की वित्तीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जब भी कोई बीमा (Life Insurance) लेने की सोचता है, तो दो सबसे भरोसेमंद नाम सामने आते हैं –पहली है LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) जो दुनिया की सबसे बढ़ी और एकमात्र सरकारी जीवन बीमा कंपनी और दूसरी SBI Life जो कि एक Private Company, जिसमें SBI बैंक की नाम जुड़ने की वजह से अच्छी लोकप्रियता और प्रसिद्धता हासिल की हुई है।। दोनों कंपनियां बड़ी, स्थापित और प्रसिद्ध हैं, लेकिन इन दोनों में से किसे चुनना सही होगा?
इस लेख में, हम ऐसी दोनों बीमा कंपनी की तुलना करने जा रहे है जो किसी भी हालत में इन कंपनियां की तुलना नहीं किया जा सकता है, क्योंकि कभी भी एक हाथी के साथ चूंटी की तुलना नहीं किया जा सकता है। LIC और SBI Life में बहुत से ऐसे अंतर है जिसे लिखने पर भी खत्म नहीं होंगे, LIC की लाखों ऐसे अनकही और अनसुनी कहानियां, पहलुओं ऐसे यहां पर बखान करना संभव नहीं है।
लेकिन फिर भी हम दोनों बीमा कंपनियों की तुलना अलग-अलग पहलुओं पर करेंगे जैसे कि कंपनी की विश्वसनीयता, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, प्लान की विविधता, प्रीमियम रेट, ग्राहक सेवा और डिजिटल सुविधाएं आदि। हालांकि, 1956 में LIC की स्थापना हुई थी लेकिन इससे पहले भी LIC भारत के लोगों को बीमा सेवाएं प्रदान करें जा रही थी। इसके बाद जाकर LIC से 1956 में LICI बनी,
रही SBI Life की तो ये तब भारत में अपनी व्यावसाय को लेकर आया, जब भारत देश ने सन 2000 से अनुमति दिया कि अब LIC के अलेवा भी private insurance company और विदेशी बीमा कंपनी हमारे भारत देश की बीमा बाजार में बीमा सेवाएं प्रदान कर सकते है, इसके बाद धड़ा धड़ प्राइवेट कंपनी की रजिस्ट्रेशन IRDAI के तहत चालू हो गई।
तो यहां पर, LIC पर विश्वसनीयता, इसके वर्षों से अपनी सर्विस, मेट्रो शहर से लेकर छोटे गांव की गली और जंगल में रहने वाले लोगों तक की पहुंच, करोड़ों लोगों ने LIC में अपनी मेहनत की कमाई की बचत की है, लाखों ऐसे पॉलिसी धारक होंगे जिनके पॉलिसी मैच्योरिटी होने पर बेटी की शादी हुई, ऐसे कई हजारों और लाखों नौजवान होंगे जिन्होनें अपनी 20s और 30s में रिटायरमेंट की प्लानिंग किए होंगे जो आज उसके लाभ ले रहे है, ऐसे करोड़ों silently death benefit लिए हुए पॉलिसी के नॉमिनी होंगे जिन्होंने बीमा की पैसे से अपने बच्चों को शिक्षा दी है, करियर बनाया, अच्छी जीवन प्रदान की है और न जाने कितने ऐसे कहानियां, घटनाएं जो LIC जैसे संस्था के साथ जुड़ी हुई है।
इस लेख में हम Life Insurance Corporation of India (LIC) — जिस पर वर्षों से लोग खुद से भी ज्यादा भरोसा करते आए हैं — और एक प्राइवेट कंपनी SBI Life Insurance के बीच सरल और स्पष्ट तुलना करने की कोशिश करेंगे।
मैं एक LIC बीमा एजेंट के रूप में अपने अनुभव के आधार पर दोनों कंपनियों के बीच अंतर को आसान शब्दों में समझाने का प्रयास कर रहा हूँ, ताकि आप सही निर्णय ले सकें।
यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई भी विचार या सवाल हो, तो बेझिझक कमेंट में जरूर साझा करें।
LIC vs SBI Life, कौन है बेहतर
LIC भारत सरकार की कंपनी है, जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी। यह भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। LIC का नेटवर्क पूरे देश में बहुत बड़ा और मजबूत है, खासकर गांव और छोटे शहरों तक इसकी पहुंच गहरी है। LIC के पास 15 लाख से ज्यादा एजेंट हैं, जो देश के कोने-कोने तक अपनी सेवाएं पहुंचाते हैं। इस वजह से, चाहे आप किसी भी दूरदराज के इलाके में रहें, LIC की सेवा आपके बहुत करीब होती है।
![]() |
| LIC vs SBI Life |
आज LIC ने भी डिजिटल युग को अपनाया है। LIC Digital App, LIC Dive App और LIC Customer Portal के जरिए आप ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी का नवीनीकरण (renewal), लोन लेना, लोन की ब्याज भुगतान, एडवांस प्रीमियम जमा करना, Paid Premium रसीद डाउनलोड करना, Online Revival करना, नई पॉलिसी खरीदना, पॉलिसी में Contact Details को Update करना, Address बदलना, व्हाट्सएप के जरिए सेवाएं लेना और 24x7 कॉल सेंटर हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ये सारी सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त होती हैं, LIC कभी भी किसी प्रकार की रिश्वत (ब्रिब) नहीं लेती और कोई भी काम बिना किसी छुपी हुई प्रोसेसिंग फीस (No Hidden Charges) के होता है।
दूसरी ओर, SBI Life एक नई कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2001 में हुई। यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और BNP Paribas Cardif की संयुक्त कंपनी है। SBI Life आधुनिक और तकनीक-आधारित सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देती है, जिसमें पूरी तरह से ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना, मोबाइल ऐप से सेवा लेना शामिल है। SBI Life खासकर शहरों और युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय हो रही है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में SBI Life का नेटवर्क LIC जितना मजबूत और व्यापक नहीं है।
| विवरण | LIC | SBI Life |
|---|---|---|
| स्थापना वर्ष | 1956 | 2001 |
| स्वामित्व | भारत सरकार | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और BNP Paribas Cardif |
| प्रकार | सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी | निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी |
| मुख्य विशेषता |
सबसे पुरानी और बड़ी बीमा कंपनी, जिसका देश भर में गहरा नेटवर्क है। डिजिटल सुविधाएं: LIC Digital App, ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान, नवीनीकरण, लोन सेवाएं, व्हाट्सएप सर्विस, 24x7 कॉल सेंटर हेल्पलाइन, और 15 लाख+ एजेंट देश के हर कोने में। बिना रिश्वत और बिना प्रोसेसिंग फीस के काम। |
आधुनिक और तकनीक-फ्रेंडली कंपनी। पूरी तरह से ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने और डिजिटल सेवाओं पर फोकस। खासकर शहरी और युवा ग्राहकों के लिए उपयुक्त। |
| ग्रामीण पहुँच | बहुत गहरी, देश के हर छोटे शहर और गांव में व्यापक नेटवर्क | मध्यम, मुख्य रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सक्रिय |
इसलिए, अगर आप एक ऐसी कंपनी चाहते हैं जो पुरानी परंपरा और भरोसेमंद सेवा के साथ देश के हर हिस्से में आपकी मदद पहुंचाए, LIC आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। LIC की पारदर्शिता, बड़े नेटवर्क और फ्री सेवाएं इसे खास बनाती हैं।
अगर आप तकनीकी और डिजिटल सुविधाओं को ज्यादा महत्व देते हैं, खुद तकनीकी चीज़ें को संभालना और शहर में रहते हैं, तो SBI Life आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
दोनों कंपनियों के अपने फायदे हैं, लेकिन आपकी जरूरत, सुविधा और भरोसे के हिसाब से सही चुनाव करना सबसे जरूरी है।
LIC और SBI Life की मालिकाना हक (Ownership)
![]() |
| Image credit: The Hindu |
LIC और SBI Life की नेटवर्क पहुँच (Network Presence)
- 2048 शाखाएँ (Branches)
- 113 डायविजनल ऑफिस,
- 2048 सैटेलाइट ऑफिस,
- और सबसे बड़ी बात — 15 लाख से भी ज्यादा बीमा एजेंट हैं जो पूरे देश के हर कोने तक पहुँच रखते हैं।
- कुल संपत्ति लगभग ₹58.42 लाख करोड़ है.
- करोड़ों पॉलिसी धारक।
- सरकार द्वारा सॉवरिन गारंटी है।
![]() |
| Image credit: Zee News |
- देशभर में लगभग 1000 से ज्यादा शाखाएँ
- SBI की 20,000+ बैंक शाखाओं के ज़रिए बीमा वितरण
- बैंक कर्मचारियों और बीमा एजेंटों के माध्यम से सेवाएं
- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट, ऐप और ग्राहक पोर्टल के ज़रिए सेवा देना
LIC और SBI Life का क्लेम सेटलमेंट रेशियो (Claim Settlement Ratio)
| विवरण | LIC (2023-24) | SBI Life (2023-24) |
|---|---|---|
| क्लेम सेटलमेंट रेशियो (%) | 96.42% | 99.20% |
| कुल मृत्यु दावे | 8,29,318 | 37,724 |
| 30 दिन के भीतर निपटाए गए दावे | 7,99,612 | 37,344 |
LIC और SBI Life – पॉलिसी सर्विसिंग सुविधाएं
- 15 लाख+ एजेंटों का नेटवर्क पूरे देश में मौजूद है, जो हर ग्राहक की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- LIC की ब्रांच और सैटेलाइट ऑफिस लगभग हर जिले और प्रमुख कस्बों में हैं।
- LIC Digital App से आप पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम पेमेंट, लोन ब्याज/भुगतान, रसीद डाउनलोड आदि कार्य कर सकते हैं।
- WhatsApp सुविधा, कॉल सेंटर और ई-मेल सपोर्ट 24x7 उपलब्ध हैं।
- SMS और ईमेल अलर्ट्स के माध्यम से सूचनाएं दी जाती हैं।
- लेकिन एक बड़ी चुनौती ये है कि SBI Life की ब्रांच ऑफिस हर शहर या कस्बे में उपलब्ध नहीं हैं।
- कई ग्राहक जो SBI बैंक की ब्रांच से पॉलिसी खरीदते हैं, उन्हें यह भ्रम होता है कि बैंक उनकी पॉलिसी से जुड़ी सर्विसिंग करेगा – लेकिन ऐसा नहीं है।
LIC Sovereign Guarantee और SBI Life में क्या फर्क है?
![]() |
| Image credit: Aliasgar |
SBI Life vs LIC Networth: नेट वर्थ की टक्कर किसमें है दम?
| पैरामीटर | SBI Life Insurance | LIC (Life Insurance Corporation of India) |
|---|---|---|
| नेट वर्थ (Net Worth) | ₹14,906 करोड़ | ₹58,42,000 करोड़ (₹58.42 लाख करोड़) |
| मार्केट कैपिटलाइजेशन | ₹1.81 लाख करोड़ | ₹6.04 लाख करोड़ |
| कुल राजस्व (FY24) | ₹1,16,888 करोड़ | ₹8,60,795 करोड़ |
| शुद्ध लाभ (FY24) | ₹2,413 करोड़ | ₹40,915 करोड़ |
| कर्ज (Debt) | शून्य (Zero Debt) | लगभग शून्य (कर्ज-मुक्त) |
FAQs
LIC एक सरकारी कंपनी है जबकि SBI Life एक निजी (Private) कंपनी है। LIC का नेटवर्क पूरे भारत में गहरा है, SBI Life ज्यादातर शहरी और डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय है।
SBI Life का क्लेम सेटलमेंट रेशियो लगभग 99.2% है जबकि LIC का 96.4% है। दोनों कंपनियां क्लेम सेटलमेंट में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
जी हाँ, LIC के पास LIC Digital App, WhatsApp सर्विस, 24x7 कॉल सेंटर और ऑनलाइन प्रीमियम पेमेंट जैसे कई डिजिटल और ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध हैं।
SBI Life की पॉलिसी सर्विसिंग मुख्यतः डिजिटल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से होती है। बैंक शाखाएं सर्विसिंग नहीं देतीं, इसलिए ग्राहक को SBI Life की ऑफिस में जाना पड़ता है।
LIC का नेटवर्क पूरे भारत में 15 लाख से अधिक एजेंटों सहित बहुत बड़ा और ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जबकि SBI Life की ऑफिस और एजेंट मुख्यतः शहरी क्षेत्रों में केंद्रित हैं।
नहीं, SBI बैंक शाखाएं पॉलिसी सर्विसिंग नहीं देतीं। ग्राहक को SBI Life की ऑफिस जाकर या डिजिटल माध्यमों से ही अपनी पॉलिसी सर्विसिंग करनी पड़ती है।
LIC में पॉलिसी सर्विसिंग पूरी तरह से मुफ्त और पारदर्शी है, यहाँ कोई प्रोसेसिंग फीस या रिश्वत (ब्राइब) नहीं ली जाती।
LIC की स्थापना 1956 में हुई थी जबकि SBI Life की शुरुआत 2001 में State Bank of India और BNP Paribas Cardif के संयुक्त प्रयास से हुई।
LIC और SBI Life दोनों में आप ऑनलाइन, मोबाइल ऐप, बैंक ब्रांच और एजेंट के माध्यम से प्रीमियम जमा कर सकते हैं। LIC के पास और भी अधिक ऑफलाइन नेटवर्क है।
ग्रामीण क्षेत्रों में LIC की पहुंच और सेवा बेहतर है क्योंकि इसका एजेंट नेटवर्क और ऑफिस लगभग हर गाँव और कस्बे में उपलब्ध हैं।
Insurance Selling Handbook
A practical eBook for LIC and insurance agents — packed with real sales dialogues, objection-handling scripts, and follow-up message templates to help you close more policies.
Buy on Amazon →




My first choice is SBI Life, not LIC. SBI Life's maturity period is also shorter, only 15 years, while with LIC you have to keep paying premiums for 16 years and the maturity is received after 25 years.
ReplyDeleteआपके विचार साझा करने के लिए बहुत धन्यवाद, मैं इसकी सराहना करता हूँ 😊
Deleteमैं समझ रहा हूँ कि आप SBI Life के 15 साल वाले प्लान को short मान रहे हैं। लेकिन बस एक बात स्पष्ट करना चाहूँगा कि LIC में इससे भी short duration वाले प्लान उपलब्ध हैं।
उदाहरण के लिए, LIC में ऐसे प्लान भी हैं जहाँ आप लगभग 6 साल प्रीमियम देकर करीब 10 साल में maturity पा सकते हैं, जो 15 साल से भी कम है। इसलिए LIC केवल लंबे समय के प्लान तक सीमित नहीं है — इसमें आपके goal के अनुसार short-term options भी मिलते हैं।
हो सकता है आपने अपनी ली हुई पॉलिसी के आधार पर तुलना की हो, लेकिन LIC में इससे भी short-term plans उपलब्ध हैं और इस विषय पर मैंने अपने ब्लॉग में detail में post भी लिखी है, आप चाहें तो उसे भी देख सकते हैं।